शाहरुख ने दिए थे प्रियंका को टिप्स


Shah Rukh gave me perspective on Jhilmil: Priyanka Chopra
शाहरुख ने दिए थे प्रियंका को टिप्स
मुंबई। अनुराग बसु की फिल्म बर्फी में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऑटिस्टिक लड़की झिलमिल का किरदार निभाया है। प्रियंका के अनुसार इस किरदार को निभाने में शाहरुख ने उनकी बहुत मदद की थी।
प्रियंका ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म माई नेम इज खान ने भी इससे मिलता-जुलता किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने ऑटिज्म के बारे में काफी रिसर्च की थी और जब उन्हें पता चला कि प्रियंका भी ऐसा ही किरदार निभा रही हैं तो उन्होंने उन्हें भी कुछ टिप्स दे डाले।
प्रियंका ने एक ट्वीट के माध्यम से शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। कल रिलीज हुई बर्फी एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे दर्शकों की बहुत सराहना मिल रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ रणबीर कपूर ने भी गूंगे बहरे व्यक्ति का किरदार निभाया है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...