मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता दिनेश ठाकुर का निधन

मुंबई। मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता दिनेश ठाकुर का मुंबई के एक अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से असाध्य बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ साल पहले हुए हृदय की बायपास सर्जरी के बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। मूलत: दिल्ली निवासी दिनेश ठाकुर ने रंगमंच से शुरूआत की और बाद में फिल्मों में भी नजर आए। 1974 में आई बासु चटर्जी की रजनीगंधा उनकी आरंभिक चर्चित फिल्म थी। चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने लगभग दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी मुख्य पहचान रंगकर्मी की थी। रजनीगंधा की रिलीज के बाद वे मुंबई शिफ्ट कर गए थे। यहां उन्होंने 1976 में अपनी नाट्य संस्था अंक की शुरूआत की। मुंबई के थिएटर परिदृश्य में अंक की भूमिका और योगदान को सभी मानते हैं। उन्होंने अनेक लोकप्रिय नाटकों का मंचन किया और कई नई प्रतिभाओं को मंच से निखरने का मौका दिया।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...