अब मै ठीक हूं : बिपाशा


I had a broken life, but I've evolved now: Bipasha Basu
अब मै ठीक हूं : बिपाशा
मुंबई। बिपाशा बासु के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए लेकिन बिपाशा कहती हैं अब वो ठीक हैं और सब बातों से उभर चुकी हैं।
बिपाशा ने कहा अब मै परिपक्व अभिनेत्री हूं, जीवन को जीना सीख गई हूं, परिस्थितियों और रिश्तों को संभालना जानती हूं, करियर भी प्रभावित हुआ था लेकिन अब मैने उसे भी संभाला है। मै घरवालों से लंबे समय से दूर रही थी, मुझे लोन चुकाने थे, मै नहीं समझ पा रही थी लोन कैसे दूं, बहुत परेशानियों के बाद अब मै ठीक हूं। वर्ष 2001 में बिपाशा बॉलीवुड में आई, उन दिनों वह डिनो मोरियों के साथ थी। लेकिन जिस्म के बाद से उनका प्यार जॉन अब्राहम से हुआ। उनके साथ वो आठ साल रही।
फिल्म नो एंट्री, धूम, कॉरपोरेट, बचना ए हसीनों के बाद उनका करियर का ग्राफ आगे बढ़ा। उनकी हालही में रिलीज हुई राज 3 को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। जिंदगी को सही आकार में जाता देख बिपाशा बहुत खुश हैं। बिपाशा कहती हैं 1997 से 2012 तक मेरे साथ बहुत कुछ हुआ। एक कमरे के घर से निकलकर एक बेडरूम वाले घर में गई, फिर दो बेडरूम वाले फ्लैट में एक दोस्त के साथ शिफ्ट हुई। गाड़ी ली लेकिन गाड़ी चलाना नहीं जानती थी, ड्राइवर रखना उस समय मुश्किल था। जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया लेकिन मैने हार नहीं मानी, मै आगे बढ़ती गई और आज मजबूती के साथ खड़ी हूं।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...